विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balia News: बलिया में बड़ा हादसा, टोंस नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से मौत

Published: Mon, 19 May 2025 06:53 PM (IST)

Balia News बलिया के चितबड़ागांव में टोंस नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

जागरण संवाददाता, बलिया। चितबड़ागांव नगर पंचायत से सटकर बहने वाली टोंस नदी में सोमवार को नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो पानी में जाकर बचाने का प्रयास किया। एक को बाहर निकाला। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे किशोर की पानी में ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे किशोर के शव को भी पानी से बाहर निकलवाया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक के निवासी राजेंद्र नगर निवासी कांगा गुप्ता 12 वर्ष पुत्र पिंकू गुप्ता और अमित गुप्ता (14) पुत्र राजू गुप्ता सोमवार को टोंस नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास के कई लोगों ने नदी में कूद कर दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक किशोर कांगा गुप्ता ही निकल पाया।

दूसरा किशोर अमित गुप्ता पानी में समाहित हो गया। काफी देर के बाद दूसरे किशोर का शव भी पानी से निकाला गया। घटना से नगर पंचायत के सभी लोग मर्माहत हैं। दोनों किशोरों के स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।