Move to Jagran APP

महामिलावटी पार्टी ने पीएम की बूढ़ी मां का किया अपमान

क्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्बक्करू रूश्रस्त्रद्ब द्बठ्ठह्यह्वद्यह्लद्गस्त्र ह्यद्ब3 श्रद्यस्त्र द्वश्रह्लद्धद्गह्म द्घश्रह्म श्चश्रश्रह्म श्चद्गश्रश्चद्यद्ग स्द्वह्मद्बह्लद्ब ढ्ढह्मड्डठ्ठद्ब

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 May 2019 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 11 May 2019 12:56 AM (IST)
महामिलावटी पार्टी ने पीएम की बूढ़ी मां का किया अपमान
महामिलावटी पार्टी ने पीएम की बूढ़ी मां का किया अपमान

जागरण संवाददाता, बिल्थरारोड (बलिया) : केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देश के गरीबों, निर्धनों व असहायों के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर काम कर रहे हैं और इसके एवज में महामिलावटी पार्टी से उन्हें अपनी बूढ़ी मां का अपमान सहना पड़ रहा है। भद्दी-भद्दी गालियां सुननी पड़ीं और आए दिन लज्जित होने का अपमान सहना पड़ा, कितु लोकतंत्र में देश के निर्धन, गरीब ही पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत है। गरीब एक बार फिर मोदी की ताकत को बढ़ाने जा रहे हैं।

loksabha election banner

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शुक्रवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के बिल्थरारोड स्थित जीएमएएम इंटर कालेज के खेल मैदान में आयोजित पार्टी की जनसभा को संबोधित कर रही थीं। भाजपा प्रत्याशी रविद्र कुशवाहा के समर्थन में हुंकार भरते हुए स्मृति ने बिना नाम लिए कांग्रेस अध्यक्ष, महागठबंधन की नेता मायावती व अखिलेश यादव पर जमकर राजनीतिक तंज कसे। कहा कि चुनाव में भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस में खलबली है। जीजाजी के साथ साले साहब भी तिलमिलाए हैं। विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि पांच साल में दुर्लभ दर्शन देने वाले अब जमीन पर आ गए हैं। कहा कि जीजा कोर्ट तक पहुंच गए हैं और जल्द ही कारागार में उनके दर्शन होंगे। विपक्षी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी राजनीति इतनी ओछी हो गई है कि गरीब परिवार का बेटा जब पीएम होता है तो इनके कलेजे में इतनी जलन होती है कि मासूम बच्चों से भी पीएम को भद्दी-भद्दी गालियां दिलवाने लगते हैं।

स्मृति ने कहा कि बंगाल में जय श्रीराम का नारा सुनने पर निर्दोष हिदुस्तानी को जेल में डाल देते हैं। इनका देश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। ये तो चुनाव से पहले इटली घूमते हैं और चुनाव के आस-पास राजनीतिक लाभ के लिए गंगा मइया के दर्शन करने निकलते हैं। सत्ता में होने पर न्यायालय में एफीडेबिट देते हैं कि राम का अस्तित्व ही नहीं है और जब चुनाव का समय आता है तो अपने लिए जनेऊ लेकर घूमते हैं। जनता इन्हें अब जान गई है। कहा कि देश में पहली बार ऐसा प्रधानसेवक मिला है, जिन्होंने देश के 10 करोड़ गरीब परिवार के घर शौचालय बनाकर दिखा दिया। सात करोड़ परिवार में उज्ज्वला योजना का गैस कनेक्शन पहुंचाया। मोदी राज में न सिर्फ पाक में घुसकर दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि हिदुस्तान की ताकत इतनी बढ़ा दी कि अंतरिक्ष में चलने वाले सैटेलाइट को भी ढेरकर कर धरती पर गिरा दिया।

स्मृति ने 84 के दंगों के पीड़ित परिवार का भी जिक्र किया और कांग्रेस पर पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया। इस मौके पर विधायक धनंजय कन्नौजिया, संजय यादव, नपं चेयरमैन दिनेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर प्रमोद सिंह, विनय सिंह, अशोक कुशवाहा, मृत्युंजय गुप्ता, सतीश गुप्ता, पंकज मोदी, राम मनोहर गांधी, अजय यादव, अनूप चौबे, शेषनाथ आचार्य आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश्वर सिंह ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.