गीतकार बृज मोहन प्रसाद को शिक्षकों ने किया सम्मानित
जासं सुखपुरा (बलिया) प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हिदुस्तान एकेडमी प्रयागराज द्वारा जनपद के मशहूर गीतकार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुखपुरा के शिक्षक बृज मोहन प्रसाद अनारी को एक लाख रुपये का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान दिए जाने की घोषणा के मद्देनजर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय करमपुर पर आयोजित एक समारोह में शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।
जासं, सुखपुरा (बलिया) : प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हिदुस्तान एकेडमी प्रयागराज द्वारा जनपद के मशहूर गीतकार व पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सुखपुरा के शिक्षक बृज मोहन प्रसाद अनारी को एक लाख रुपये का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान दिए जाने की घोषणा के मद्देनजर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय करमपुर पर आयोजित एक समारोह में शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने सम्मान में अनारी को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न तथा बुके भेंट किया। शिक्षकों द्वारा सम्मानित किए जाने पर अभिभूत श्री अनारी ने कहा अपनों के बीच अपनों द्वारा सम्मान पाकर मैं गौरवान्वित हूं। जीवन में अपने संघर्ष को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही आदमी आगे बढ़ता है। समारोह को शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार गुप्त, अजीत सिंह, आशुतोष सिंह, अरविद उपाध्याय, नीता सिंह, रुस्तम अली, अजीत कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य विजय शंकर सिंह व संचालन चंद्रकांत पाठक ने किया। आयोजक प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चार अगस्त को देंगे सम्मान
श्री अनारी को हिदुस्तान एकेडमी प्रयागराज द्वारा घोषित एक लाख रुपये का भिखारी ठाकुर भोजपुरी सम्मान चार अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आवास पर एक समारोह में प्रदान करेंगे। इस आशय की सूचना मुख्यमंत्री कार्यालय से अनारी को पत्र द्वारा प्राप्त हुई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप