Move to Jagran APP

मंत्रोचार के बीच भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

रसड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला बुधवार की रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान की व पुजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना की। नगर के ब्रह्म स्थान स्थित सिंहासन पर विराजमान राम जानकी लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हनुमान व समुचे राम दरबार के नयनाभिराम झांकी के दर्शन हेतु रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला कमेटी व विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा निकाले गए लागों व आकर्षक विमान झांकी को देख लोग दंग रह गए।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 04:44 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 04:44 PM (IST)
मंत्रोचार के बीच भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक
मंत्रोचार के बीच भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

जासं, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला बुधवार की रात भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हो गई। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान की व पुजन अर्चन कर लोक मंगल की कामना की। नगर के ब्रह्म स्थान स्थित सिंहासन पर विराजमान राम, जानकी, लक्ष्मण भरत, शत्रुघ्न, हनुमान व समुचे राम दरबार के नयनाभिराम झांकी के दर्शन हेतु रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक भारी भीड़ उमड़ी रही। रामलीला कमेटी व विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटियों द्वारा निकाले गए लागों व आकर्षक विमान झांकी को देख लोग दंग रह गए। परंपरा के अनुसार नगर वासियों, संपूर्ण ऋषि मुनियों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम का राज्याभिषेक किया गया। इस पवित्र कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमली बाबा कुटी स्थित कैलाश पर्वत से भगवान शंकर, माता पार्वती, गणेश कार्तिकेय आदि ने जुलूस की शक्ल में राम दरबार पहुंच भगवान राम को आशीष दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष जेपी जायसवाल सहित संजय जायसवाल, टुना बाबा, अरविद पांडेय आदि उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.