मेरा परिवार-भाजपा परिवार कार्यक्रम का शुभारंभ
नीलगाय तथा छुट्टा पशुओं के झुंड फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों की समस्याओं को देखते हुए ध्रुवजी ¨सह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव भानु प्रकाश ¨सह ने मुख्यमंत्री के सचिव से मुलाकात कर इन पशुओं से होने वाले व्यापक नुकसान को देखते हुए किसानों को बाड़बंदी के लिये अनुदान उपलब्ध कराने की मांग की। घूमंतु पशुओं के कारण रबी की फसल पूरी तरह बर्बाद होने के कगार पर है। किसानो को इस ज्वलंत समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार को निश्चित रुप से पहल करनी चाहिए।
जासं, बांसडीह (बलिया) : भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वावधान में स्थानीय नगर पंचायत से 'मेरा परिवार भाजपा परिवार' कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा व स्टीकर दिया गया।
शुरुआत से पहले बांसडीह डाकबंगले पर आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में हर बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता के घरों पर पार्टी का झंडा लगाने हेतु संकल्प लिया गया। वहीं केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर बल दिया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भुवाल ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष घबरा गया है। बैठक में मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी तय की गई।
अंत में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे के बड़े भाई के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर लक्ष्मण दुबे, डा.डीके शुक्ल, दिनेश तिवारी, राजेन्द्र ¨सह, विनय ¨सह, अवधेश पांडेय, संजय ¨सह, रजनीश गुप्त आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। अध्यक्षता मण्डल संयोजक प्रतुल कुमार ओझा व संचालन मण्डल महामंत्री कन्हैया प्रसाद ने किया।