स्पोर्ट्स कालेज का विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : करीब 22 वर्षों से बहुप्रतिक्षित स्पोर्ट्स कालेज का सपना पूर मे
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया) : करीब 22 वर्षों से बहुप्रतिक्षित स्पोर्ट्स कालेज का सपना पूर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से साकार होने लगा। इसके स्थापित
होने से क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के खिलाड़ियों को नया आयाम मिलेगा। यह बातें सिकंदरपुर विधानसभा के विधायक संजय यादव ने पूर में स्पोर्ट्स कालेज के विधि-विधान से भूमि पूजन करने के बाद हरिवंश बाबा इंटर कालेज में आयोजित सभा में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से यह आश्वासन मिला है कि स्पोर्ट्स कालेज के निर्माण में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। शासन ने इसके लिए साढ़े सात करोड़ रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। उन्होंने पहराजपुर में बहुत जल्द विद्युत सब स्टेशन की आधारशिला रखने की बात कही। साथ ही गौरामदनपुरा में फायर सब स्टेशन की भी घोषणा की। सभा को भाजपा उपाध्यक्ष माधव प्रसाद गुप्त, खेल अधिकारी एसडीएस यादव, आलोक प्रसाद, मनोज ¨सह, विनोद ¨सह, राजेंद्र ¨सह, सतेंद्र ¨सह, ओमप्रकाश यादव ने संबोधित किया। मुख्य अतिथि विधायक संजय यादव को 51 किग्रा का माला प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ¨सह, ध्रुव जी संस्थान के सचिव भानुप्रकाश प्रकाश ¨सह ने पहनाया। साथ ही क्षेत्राधिकारी टीएन दूबे, तहसीलदार आलोक व विधायक को अंगवस्त्रम व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक ने 150 लोगों में कंबल भी वितरित किया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रह्लाद ¨सह व संचालन पूर्व प्रधानाचार्य इंद्रजीत ¨सह ने किया। आभार मनीष कुमार ¨सह ने व्यक्त किया। प्रधानाचार्य विनोद तिवारी और कार्यक्रम के संयोजक ध्रुवजी सेवा संस्थान के सचिव भानुप्रकाश ¨सह ने भी अतिथि गण को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।