विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'लालू के कारनामों का कलंक तेजस्वी पर रहेगा, तब तक राजद की सरकार नहीं बनेगी', भाजपा व‍िधायक केतकी सिंह ने बोला हमला

Published: Wed, 05 Nov 2025 07:38 PM (GMT+05:30)

बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बलिया। बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने बिहार चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लालू के कारनामों का कलंक तेजस्वी पर जब तक रहेगा तब तक राजद की सरकार बिहार में नहीं बनेगी।

उन्होंने बुधवार को कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने जा रही है। जिस तरह से बिहार के लोगों में डर का माहौल पैदा किया गया है उसको वहां की जनता अब तक नहीं भूली है। वहां के लोगों की इतनी भी याद्दाश्त कमजोर नहीं है कि वह आपातकाल जैसी स्थिति को भूल जाएं।

बिहार के लोगों के विश्वास के साथ खेला गया है। यहां तक कि उनकी बहन-बेटियों की आबरू के साथ भी खेला गया है उसे जनता कभी नहीं भूलेगी। राजद के शासनकाल में डर का माहौल जो पैदा किया गया है उसने बिहार को नुकसान पहुंचाया है। दावा किया कि वहां पर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।