किड़िहरापुर-गहना मार्ग पर चलना दुश्वार
जासं, कसेसर (बलिया) : क्षेत्र के किड़िहरापुर नहर मार्ग के रास्ते गैर जनपद मऊ को जोड़ने व
जासं, कसेसर (बलिया) : क्षेत्र के किड़िहरापुर नहर मार्ग के रास्ते गैर जनपद मऊ को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। मऊ जाने के लिए हजारों की संख्या में राहगीर किड़िहरापुर नहर मार्ग से गहना होते हुए हलधरपुर पहुंचते हैं। जहां से मऊ की दूरी काफी कम है। इसलिए काफी यात्रियों का इससे आना-जाना होता है। यह रास्ता किड़िहरापुर से महराजपुर तक करीब तीन किमी बलिया की सीमा से जुड़ा है। उसके बाद दो किमी का क्षेत्र मऊ जनपद में आता है। इस समय यह रास्ता किड़िहरापुर से गहना करीब पांच किमी तक पूरी तरह से टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गया है। अब तक इस रास्ते दर्जनों लोग गिर कर जख्मी हो गए हैं। जितेंद्र मौर्य संजीव ¨सह मुन्ना यादव अमरजीत यादव राजेश यादव रविप्रकाश सर्वजीत ¨सह आशुतोष ¨सह ने इस रास्ते को जल्द से जल्द बनवाए जाने की मांग की है।