Move to Jagran APP

केशव की दहाड़ ने विरोधियों को किया बेदम

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को झूठ बोलने वाली आटोमेटिक मशीन बताया। सपा-बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 23 मई कांग्रेस सपा-बसपा गई। उपमुख्यमंत्री स्थानीय जनता इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस आईसीयू मे चली गई है तो गठबंधन के नेता बिन दुल्हे की बाराती लिए घूम रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 08:38 PM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 10:42 PM (IST)
केशव की दहाड़ ने विरोधियों को किया बेदम
केशव की दहाड़ ने विरोधियों को किया बेदम

जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को झूठ बोलने वाली आटोमेटिक मशीन बताया। सपा-बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले, 23 मई, कांग्रेस, सपा-बसपा गई।

loksabha election banner

उपमुख्यमंत्री स्थानीय जनता इंटर कालेज के प्रांगण में बुधवार को सलेमपुर के भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। केशव ने कहा कि कांग्रेस आईसीयू में चली गई है तो गठबंधन के नेता बिन दूल्हे की बरात लिए घूम रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार चुके हैं। यही स्थिति सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी है। कहा कि वर्ष 2014 में मोदी लहर चल रही थी तो 2019 के चुनाव में मोदी की सुनामी है। पिछले चुनाव में जनता ने बसपा को जीरो पर आउट किया था। इस चुनाव में यहां की जनता सपा-बसपा को डबल जीरो देने का काम करेगी।

अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तो छीनी ही आजमगढ़ की सीट भी छीन लिया। सपा-बसपा ने 15 वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश का जितना विकास नहीं किया उतना दो वर्षो में योगी सरकार ने कर दिखाया है। सरकार ने बड़े-बड़े गुंडों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम किया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को उसी की भाषा मे जवाब देकर आतंक के मंसूबे पर पानी फेरने को काम किया है। गरीब, किसान, मजदूर सबकी फिक्र किया। सरकार बनने पर सबसे पहले काश्मीर से धारा 370 समाप्त किया जाएगा व देश के दुश्मनों को फांसी पर लटकाया जाएगा।

बसपा सुप्रीमो मायावती को निशाने पर लेते हुए कहा कि मायावती वोट बेचकर नोट कमाने वाली नेता हैं। आज गठबंधन के नेता बेरोजगारी हटाओ, गरीबी मिटाओ व आतंकवाद मिटाओ की बात नहीं करते उनका एक ही कार्यक्रम है मोदी हटाओ व कुर्सी हथियाओ। उपमुख्यमंत्री ने सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र कुशवाहा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि कमल का बटन यदि एक बार दबेगा तो एक हजार किलो वजन का बम पाकिस्तान मे फूटेगा। रैली को विधायक धनंजय कन्नौजिया, संजय यादव, पूर्व मंत्री राजधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, आलोक शुक्ल ने भी संबोधित किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.