सीएम तक गुहार लगाने के बाद भी नहीं मिला न्याय
जासं, सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के केशरीपुर निवासी सुर्यनाथ चौहान न्याय के लिए दर दर भटक
जासं, सुखपुरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के केशरीपुर निवासी सुर्यनाथ चौहान न्याय के लिए दर दर भटक रहे हैं। मुख्यमंत्री से लगायत पुलिस अधीक्षक व अन्य उच्चाधिकारियों के दरबार में दस्तक दे चुके है। उन्होंने अपने पड़ोस के एक युवक को आरोपति किया है कि रात में एक बजे पड़ोसी युवक घर में घुस गया था। वह अटैची लेकर भागने ही वाला था, तभी उनकी पुत्रबधू जग गई और पकड़ कर शोर मचाने लगी। इतने में ही वह पुत्रबधू का मंगलसूत्र लेकर भाग गया। इसकी सूचना तत्काल सौ नम्बर पुलिस को दिया। दूसरे दिन थाने पर तहरीर भी दिया। लेकिन पुलिस ने उल्टे आपसी विवाद दिखा कर उसको व सुर्यनाथ के पुत्र को एक सौ एकावन में चलान कर दिया। लेकिन सुर्यनाथ के तहरीर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सुर्यनाथ भी थकने वाला नहीं था वह तत्कालीन पुलिस अधीक्षक सुजाता ¨सह से भी मिला। बहुत दौड़ने के बाद उच्चाधिकारियों के आदेश पर तीस जून अठारह को मुकदमा पंजीकृत हुआ लेकिन पुलिस तो अपराधी को बचाने के लिए हर हथकण्डा अपना रही है। सुर्यनाथ के मुकदमें पर फाईनल रिपोर्ट लगा दिया गया है। सुर्यनाथ का आरोप है कि फाईनल रिपोर्ट में मेरे विरोधी के करीबी को गवाह बनाया गया है। जबकि मेरे से इस बावत विवेचना अधिकारी ने कोई बात नहीं की। इनका कहना है कि नवम्बर में वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी लखनऊ दरबार मे गुहार लगा चुके है। इसके बावजूद भी न्याय नहीं मिला। उनका कहना है कि न्याय नहीं मिलने तक वह शांत नही बैठेंगे।