जुमलेबाजों ने पिछड़ों को भी दिया धोखा
क्षेत्र के माल्देपुर मोड़ पर प्राइवेट वाहन स्टै़ंड होने और यही से गंगा संगम घाट जाने का रास्ता होने के कारण भीड़भाड़ रहती है। शाम ढ़लते ही यहां प्रकाश की व्यवस्था न होने के कारण अंधेरा हो जा रहा है। इससे यात्रियों सहित श्रद्धालुओं को डर बना हुआ है। इस स्टैंड से बक्सर रसड़ा सहित चितबड़ागांव व फेफना जाने के लिए वाहन मिलते हैं। वाहन पकड़ने के लिए देर शाम तक यात्रियों की भीड़ रहती है। भोर में शहर सहित गांव की महिलाए यही पर इकठ्ठा होने के बाद संगम तट पर गंगा स्थान करने जाती हैं। माल्देपुर निवासी विनोद राय ने कहा कि पूर्व में यहां चार स्ट्रीट लाइटें लगी थी इससे पूरा क्षेत्र रोशन रहता था। खराब होने के कारण नगरपालिका के कर्मचारी बनवाने के लिए ले गए लेकिन अभी तक लगवाया नहीं। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की।
जासं, सिकन्दरपुर (बलिया) : बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने विधानसभा क्षेत्र के चकभडीकरा गांव में सभा में कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार जुमलेबाजों की सरकार हैं। पांच साल पहले भाजपा नेता लुभावने वादा करके केंद्र व प्रदेश की सत्ता में आए थे। आज तक रोजगार सृजन के लिए कोई प्रयास नहीं किया। मुख्यमंत्री बनाने के नाम पर राजभर समाज, कुशवाहा, पाल समाज अन्य कई पिछड़े समाज को ठगा गया है। कहा कि सपा बसपा का गठबंधन ही है जो पिछड़ों को सम्मान दे सकता है। जनार्दन राजभर, मुन्नी लाल, संतोष कुमार राम, इस्तियाक आलम, भूपेंद्र यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता ओम नरायन गौतम व संचालन रणजीत भारती ने किया।