Move to Jagran APP

भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद रहे जिन्ना का चिंतन भारत विरोधी

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने जिन्ना की फोटो अलीगढ़ विश्वविद्यालय में लगाने को गलत करार दिया और उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद बताया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 04 May 2018 08:15 PM (IST)Updated: Fri, 04 May 2018 08:15 PM (IST)
भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद रहे जिन्ना का चिंतन भारत विरोधी
भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद रहे जिन्ना का चिंतन भारत विरोधी

बलिया (जेएनएन)। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर सनसनीखेज बयान दिया है। मोहम्मद अली जिन्ना की फोटो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाने को गलत करार देते हुए उन्हें भारतीय लोकतंत्र के लिए जल्लाद बताया। उनके मुताबिक जिन्ना जैसे लोगों की तस्वीर भारत में लगाना गलत बात है। देश का बंटवारा कर दो टुकड़ों में विभाजित करने में सबसे बड़ी भूमिका जिन्ना की रही है। जिसका दंश आज भी हमारा अपना देश भुगत रहा है। उनकी तस्वीर लगाना राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 

loksabha election banner

जिन्ना का चिंतन भारत विरोधी

सुरेंद्र सिंह बैरिया में पत्रकारों से कहा कि जिन्ना को मैं आतंकवादी तो नहीं कहूंगा किंतु वह भारत विरोधी चिंतन के व्यक्ति जरूर थे। आतंकी इसलिए नहीं कहूंगा क्योंकि स्वतंत्रता आंदोलन में वह सहभागी के रूप में थे। जिन्ना ने देश का बंटवारा कराया और पाकिस्तान को अपना देश माना। पाकिस्तान परस्त लोगों को भारत में सम्मान नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अगर फोटो भी लगानी है तो डा. कलाम की लगाई जाए, वीर अब्दुल हमीद की लगाई जाए न कि जिन्ना की। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैंपस में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर गुरुवार को हुए लाठीचार्ज को गलत बताते हुए उन्होंने उसकी ङ्क्षनदा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.