इंटरला¨कग सड़क का उद्घाटन
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर ग्राम में जिला पंचायत बलिया के र
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:42 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:42 PM (IST)
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर ग्राम में जिला पंचायत बलिया के राज्य वित्त योजना अंतर्गत पूर्वांचल विकास विधायक निधि से 15 लाख की लागत से निर्मित ओम प्रकाश के चक से सिवान कला गांव तक इंटरला¨कग सड़क का उद्घाटन शुक्रवार की शाम किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने कहा कि आज प्रदेश सरकार गांव-गांव में पुरवे को सड़क मार्ग से जोड़ने को कटिबद्ध है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार गांव के विकास हेतु दर्जनों योजनाएं संचालित कर रही हैं। जरूरत है केवल उन योजनाओं को पात्रों तक पहुंचने की। इस मौके पर अनिल पाण्डेय, मंजय राय, चंदन राय, आलोक त्रिपाठी, रामा शंकर वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें