मांगों के समर्थन में आशाओं ने किया धरना प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, बलिया : आशा कर्मचारी यूनियन बलिया के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पहुं
जागरण संवाददाता, बलिया : आशा कर्मचारी यूनियन बलिया के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं जिले की आशाओं, उषाओं एवं आशा संगिनियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी के कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की अध्यक्ष सत्या ¨सह ने कहा कि 12 वर्षों से आशाएं एवं आशा संगिनियां स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जी जान से जुटी हैं। इसके बावजूद भी उन्हें राज्य कर्मी का दर्जा देने, न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये देने और उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने लायक बनाने के बजाय सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बहुत हो चुका, अब यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला संरक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि 12 वर्षों से आशाओं की रहनुमाई करने वाले लोग अपना उल्लू सीधा करते रहे हैं ¨कतु आशाओं की कोई मांग पूरी नहीं हुई। हम इस आंदोलन को राज्य और देश स्तरीय बनाएंगे। इस मौके पर जिला मंत्री वेदप्रकाश पांडेय, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश ¨सह, शशि ¨सह, संगीता ¨सह, ¨रकू ¨सह, देवप्रकाश ¨सह, लालबाबू यादव, मिथिलेश वर्मा, पूनम राय, निर्माला देवी, मुन्नी देवी, अनिता देवी, रम्भा देवी, दिलीप श्रीवास्तव, सुगंधी देवी सहित दर्जनों ने अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता सत्या ¨सह व संचालन सुशील त्रिपाठी ने किया।