सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है हिन्दी
जागरण संवाददाता, बलिया : दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार
जागरण संवाददाता, बलिया : दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हॉल में प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ¨सह की अध्यक्षता में ¨हदी साप्ताहिक गोष्ठी का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायिक अधिकारियों ने दीप जलाकर किया। प्रभारी सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार ¨सह ने कहा कि जिस तरीके से हमारे शरीर में आंख एक महत्वपूर्ण अंग है, उसी प्रकार ¨हदी भी हमारे सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। धीरे-धीरे न्यायालयों में भी अधिकतर आदेश ¨हदी में होने लगे हैं। प्रयास रहता है कि अधिकांश कार्य ¨हदी में ही हो। साहित्यकार डा. जनार्दन राय ने ¨हदी के विकास के लिए विशेष रूप से युवाओं को आगे आकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने की जरूरत बताई। न्यायाधीश परिवार न्यायालय आलोक पराशर, चंद्रभानु ¨सह, राकेश कुमार (नोडल अधिकारी) के अलावा एडवोकेट देवेंद्र कुमार दूबे, प्रदीप ¨सह कौशिक, ममता तिवारी ने ¨हदी के विकास पर अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में न्यायाधीश बी के लाल, रणविजय ¨सह, अमित मालवीय, दयाराम, सीजेएम आजाद, एसीजेएम प्रथम रमेश कुशवाहा के अलावा यशपाल, अनुज ठाकुर, विमलेश सरोज, विजयभान, मृत्युंजय कुमार, अविनाश मिश्रा आदि मौजूद थे। संचालन एडवोकेट अशोक कुमार ओझा ने किया।