बोहा ताल में मिले शव की हुई शिनाख्त
तीन दिनों की मशक्कत के बाद मंगलवार की शाम बोहा ताल में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के दवनी निवासी प्रेमशंकर यादव के रूप में हुई। बीते रविवार की शाम बोहा में खेत मे पड़े अज्ञात शव की सूचना मिली थी जिसके बाद बड़ी संख्या में पंहुचे पुलिस बल ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किए। लेकिन कुछ पता नही चला। इसके बाद शव को नियमानुसार शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखा गया था।
जासं, बांसडीहरोड (बलिया) तीन दिनों की मशक्कत के बाद मंगलवार की शाम बोहा ताल में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के दवनी निवासी प्रेमशंकर यादव के रूप में हुई। बीते रविवार की शाम बोहा ताल में अज्ञात शव की सूचना मिली थी जिसके बाद वहां पंहुचे पुलिस बल ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। शव को नियमानुसार शिनाख्त के लिए मर्चरी में रखा गया था। मंगलवार को मृतक की पत्नी मीरा देवी व परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां शव की पहचान की। परिजनों के अनुसार मृतक मंदबुद्धि का था।