पत्नी के वियोग में पंखे से लटका पति, मौत
जागरण संवाददाता किड़हिरापुर (बलिया) भीमपुरा थाना के बरौली गांव में शनिवार की देर रात भरत सिंह (35) ने अपने कमरे में पंखे से लटकर कर फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह व पत्नी का वियोग बताया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, किड़हिरापुर (बलिया): भीमपुरा थाना के बरौली गांव में शनिवार की देर रात भरत सिंह (35) ने अपने कमरे में पंखे से लटकर कर फांसी लगा ली। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही शव को पुलिस ने अंत्यपरीक्षण को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे पारिवारिक कलह व पत्नी का वियोग बताया जा रहा है। घटना के बाद मृतक के वृद्ध मां गिरजा देवी व पिता महेंद्र सिंह समेत तीन पुत्र-पुत्री दिव्यांशु कुमार (10), कुमारी दिव्या (8) व आयुष कुमार (6) का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके पिता महेंद्र सिंह मऊ जनपद के लखनी मुबारकपुर गांव में जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक है। इनके एकलौते पुत्र भरत सिंह की पत्नी पिटू सिंह की भी करीब दो वर्ष पूर्व घर में ही आग में झुलसकर मौत हो गई थी। इससे वह लगातार पत्नी वियोग में रहता था और इसके लिए हर दिन छककर शराब पीता था। इसे लेकर उसके अपने मां-बाप से अक्सर बकझक भी होती थी। देर रात को घर पहुंचते ही उनके पिता के साथ किसी बात को लेकर बकझक भी हुआ। इसके बाद वह बिना खाना खाएं अपने दूसरे घर (डेरा) पर चले गए। कुछ देर बाद मां गिरजा देवी अपने बेटे के लिए खाना लेकर डेरा के कमरे पर पहुंचीं तो अंदर से कमरा बंद देख अवाक रह गई और अनहोनी की आशंका पर शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उक्त कमरे का दरवाजा तोड़कर जब ग्रामीण अंदर पहुंचे। तब तक भरत अपने कमरे में शाल के सहारे पंखे से झुल चुके थे। उन्हें चिकित्सक के पास ले जाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया है।