होटल का ताला तोड़ हजारों की चोरी
ंं
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 04:41 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 04:41 PM (IST)
जासं, सहतवार (बलिया): थाना क्षेत्र के बलउर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक होटल का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। होटल संचालक को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूर्णवासी राजभर लगभग चार वर्षों से सहतवार-बांसडीह मार्ग पर टेंपो स्टैंड के पास अपना होटल चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रात करीब दस बजे वह होटल बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखा बर्तन, मोबाइल व साइकिल समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें