हर घर के छत पर फहराएं भगवा ध्वज
जागरण संवाददाता बलिया हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि भारत का ह
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Oct 2021 07:23 PM (IST)Updated: Sun, 24 Oct 2021 07:23 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बलिया: हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने कहा कि भारत का हर एक नागरिक अपने घर में अपनी छत पर एक भगवा ध्वज फहराएं, ताकि हिंदू संस्कृति और धर्म का शाश्वत प्रतीक दूर से ही दिख जाए।
वे पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में रविवार को वार्ता करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवा मात्र एक रंग नहीं बल्कि त्याग, बलिदान, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। वीर शिवाजी की सेना का ध्वज, राम, कृष्ण और अर्जुन के रथों के ध्वज का रंग भगवा ही था। भगवा रंग शौर्य, बलिदान और वीरता का प्रतीक है, भगवा सूर्योदय और सूर्यास्त का रंग है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें