विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बलिया में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने CHC में किया हंगामा

Published: Sun, 28 Sep 2025 05:51 PM (IST)

बलिया के बांसडीह में हृदय रोगी सुगंधी देवी की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा ...और पढ़ें

सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों मे किया हंगामा।
सीएचसी में इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों मे किया हंगामा।

HighLights

  1. हृदय रोगी महिला की अस्पताल में मौत |
  2. परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा |
  3. पुलिस ने स्थिति को किया नियंत्रित |

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को इलाज के दौरान एक हृदय रोगी महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल पंहुचे स्वजनों ने जमकर हंगामा किया, लेकिन बांसडीह पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

क्षेत्र के नकहरा तिवारी गांव की निवासी सुगंधी देवी को काफी समय से हार्ट और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। रविवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत बहुत अधिक बिगड़ गई।

घर पर कोई स्वजन मौजूद नहीं होने के कारण, वह पड़ोस के किसी व्यक्ति के साथ उपचार के लिए सीएचसी बांसडीह पहुंची। जहां इलाज के दौरान सुगंधी देवी की हालत और बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें तुरंत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

लेकिन, मरीज के साथ कोई करीबी स्वजन नहीं होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल ले जाने में देरी हुई। इसी बीच, हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गई।

महिला की मौत की सूचना पाकर घरवाले तत्काल सीएचसी पहुंचे और अस्पताल परिसर में हंगामा करने की कोशिश करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर मौजूद कोतवाल राकेश उपाध्याय ने तत्काल मोर्चा संभाला।

उन्होंने परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की इस तत्परता के कारण बड़ा विवाद होने से टल गया। बाद में, घरवाले बिना किसी पोस्टमॉर्टम के ही शव को अपने साथ लेकर घर चले गए।

यह भी पढ़ें- अमेठी में वाहन सीखने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग फीस में मिलेगी इतने प्रतिशत की छूट, RTO का संचालकों को सख्त निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।