रसोत्सव कार्यक्रम में हेल्थ कैंप व फन गेम्स का आयोजन
रसोत्सव कार्यक्रम में हेल्थ कैंप व फन गेम्स का आयोजन
जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : रसड़ा के इतिहास में प्रथम बार रविवार को तहसील कर्मचारियों ने रसोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें तहसील क्षेत्र के सभी कर्मचारियों के अलावा अन्य तहसील के अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान तहसील कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी एजी अंसारी ने लगभग 107 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम रसड़ा बीके जैन ने किया। इसके बाद क्रिकेट, बैलून गेम, कुर्सी दौड़, नीबू दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया। इसमें केवल कर्मचारियों ने ही भाग लिया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जिसमें तहसील र्किमयों ने अपने लोक गायन एवं विविध कलाओं का प्रदर्शन किया। इस मौके पर तहसीलदार बिल्थरारोड जितेंद्र सिंह, तहसीलदार रामनाराण वर्मा, नायब तहसीलदार रसड़ा शैलेश कुमार तथा नायब तहसीलदार बैरिया रजत कुमार, आदर्श नगर पालिका परिषद रसड़ा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।