जवानों के सम्मान में हॉफ मैराथन 25 को
देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवम्बर को होगा। उक्त जानकारी देते हुए आयोजक सुशील सिंह ने बताया कि हाफ मैराथन शुभारम्भ श्री सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान से होगा और समापन रामलीला मैदान बरौली में होगा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Nov 2019 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 05:23 PM (IST)
जासं, कसेसर (बलिया) : देश की सरहद पर तैनात वीर जवानों के सम्मान में हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 नवंबर को होगा। आयोजक सुशील सिंह ने बताया कि हाफ मैराथन शुभारंभ सुभाष इंटर कालेज ताड़ीबड़ागांव के मैदान से होगा और समापन रामलीला मैदान बरौली में होगा। यह प्रतियोगिता 18 किमी की होगी। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले धावक को पांच हजार, द्वितीय को तीन हजार व तृतीय स्थान पाने वाले को दो हजार रूपये नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 25 धावक विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें