बाढ़ के चलते कई स्कूल बंद
फेफना क्षेत्र के चेरुईया में बाढ़ का पानी फैलने से एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व एसएचओ शशिमौली पाण्डेय ने सोमवार को बाइक से बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। गंगा के रौद्र रुप व बाढ़ की स्थिति को देखते हुए
By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 07:33 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 06:29 AM (IST)
जासं, सागरपाली (बलिया): बाढ़ प्रभावित गांवों समेत आसपास के गांवों के करीब आधा दर्जन प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। फेफना क्षेत्र के चेरुईया में बाढ़ का पानी फैलने से एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव व एसएचओ शशिमौली पाण्डेय ने सोमवार को बाइक से बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। गंगा के रौद्र रुप व बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें