हॉकी प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज के बच्चों ने लहराया परचम
जासं सिकंदरपुर (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के वंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने हॉकी प्रतियोगिता में परचम लहराया। सीबीएसई के पूर्वी जोन के निर्देशानुसार जनपद मऊ के लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सत्रह वर्षीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज की बालिका टीम ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।
विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : स्थानीय क्षेत्र के वंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने हॉकी प्रतियोगिता में परचम लहराया। सीबीएसई के पूर्वी जोन के निर्देशानुसार जनपद मऊ के लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सत्रह वर्षीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज की बालिका टीम ने अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम चक्र में लिटिल फ्लावर स्कूल की टीम से शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर अप स्थान पर कब्जा करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें खुश्बू ने लिटिल फ्लावर स्कूल के कई गोल नाकाम कर दिया। वहीं बालकों की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल चिल्ड्रन स्कूल को 1-0 से हरा कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज के मनीषा यादव को सर्वोच्च खिलाड़ी का सम्मान व पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता के उपरांत वापसी पर विद्यालय में खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रबंधक डॉ.देवेंद्र नाथ सिंह, अध्यक्ष ज्योति स्वरूप पांडेय, प्रधानाचार्य सुधा पांडेय, शीला सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।