Move to Jagran APP

परिणय सूत्र में बंधे चार जोड़े

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से स्व. सवधूराम साहू व स्व. अशोक कुमार की स्मृति में रविवार को ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान मे सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमे चार जोड़ो ने एक दूसरे के गले में जयमाल डाल सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। सभी जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण कराया गया। हाथी घोड़े के साथ रथ पर सवार होकर चारों जोड़ो की द्वारचार के लिए बारात निकाली गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 07:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 07:49 PM (IST)
परिणय सूत्र में बंधे चार जोड़े
परिणय सूत्र में बंधे चार जोड़े

जासं, खुटहन (जौनपुर): अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की ओर से स्व. सवधूराम साहू व स्व. अशोक कुमार की स्मृति में रविवार को ग्राम विकास इंटर कॉलेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमे चार जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाल सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया। सभी जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पाणिग्रहण कराया गया। हाथी घोड़े के साथ रथ पर सवार होकर चारों जोड़ों की द्वारचार के लिए बारात निकाली गई। डीजे की धुन पर थिरकते हुए बराती आतिशबाजी करते हुए पूरी बाजार का भ्रमण के बाद विवाह स्थल पर पहुंचे। यहां बरातियों के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था की गई थी। बरात के स्वागत के लिए पहले से मौजूद वधू पक्ष ने वर का पूजन अर्चन किया। मैदान में सभी जोड़ों के लिए अलग-अलग मंडप बनाया गया था। पंडित अमरनाथ मिश्रा ने विवाह संपन्न कराया। मुख्य अतिथि प्रदीप जायसवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों में अन्य लोगों को भी आगे आने की जरूरत है। आयोजक महेन्द्र साहू रहे। शिवकुमार साहू, सुनील अग्रहरि, सुभाष यादव, हीरालाल यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.