सत्ता की लालच ने सपा-बसपा को लाया करीब: पूर्व विधायक
जागरण संवाददाता पूर (बलिया) भारतीय जनता पार्टी 2019 में पुन अपना परचम लहरायेगी व पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है।
जागरण संवाददाता, पूर (बलिया): भारतीय जनता पार्टी 2019 में पुन: अपना परचम लहरायेगी व पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। भाजपा ने सबका साथ सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, कामगार, बेरोजगार सबको ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन करने वाली मोदी सरकार ने देश में विकास का नया प्रतिमान स्थापित करने का काम किया है। यह बातें पूर्व विधायक व भाजपा एवं वरिष्ठ नेता भगवान पाठक ने रविवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि सपा-बसपा गठबंधन एक अवसरवादी गठबंधन है जो सत्ता के लालच में किया गया है। जनता इन दोनों दलों के मंसूबे को भली भांति समझ रही है। वहीं कांग्रेस को अपने वजूद की चिता सता रही है। कहा कि मोदी के प्रयासों से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। वहीं कुछ राजनैतिक दल निजी स्वार्थ के लिए सामाजिक समरसता व सछ्वाव को तार-तार करने पर तुले हैं। जनता आम चुनावों में इनको माकूल जवाब देगी।