Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेवा का संकल्प

जागरण संवाददाता बलिया श्रीगुरु गोविद सिंह के 354 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरु

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 06:17 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 06:17 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेवा का संकल्प
प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, सेवा का संकल्प

जागरण संवाददाता, बलिया: श्रीगुरु गोविद सिंह के 354 वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया। सबद-कीर्तन करते हुए अनुयायियों का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों ने नि:स्वार्थ भाव से पीड़ित समाज की सेवा का संकल्प लिया।

loksabha election banner

गुरुद्वारा से सुबह 11 बजे शोभायात्रा निकलकर कासिम बाजार, टाउनहाल रोड, स्टेशन चौक रोड होते हुए निर्धारित मार्ग से वापस गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान समाज की महिलाएं शोभायात्रा के मार्ग पर झाडू व पानी से सफाई करती रहीं। कोरोना संक्रमण का असर शोभायात्रा पर भी दिखा। हर वर्ष की भांति इस बार करतब पार्टी व झांकी नहीं थी। संक्रमण से बचाव के लिए कमेटी द्वारा मास्क, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। इसके लिए समय-समय पर ध्वनि विस्तारक यंत्र से सर्तक किया जा रहा था। जो जहां था, वहीं से प्रकाश पर्व की शोभायात्रा का दीदार करना चाह रहा था। 'बोले सो निहाल, सतश्री आकाल', 'राज करेगा खालसा, आकी रहे न कोय' तथा 'सो क्यों मंदा आखिये, जिवत जन्म राजान' जैसे नारों से भक्तजनों का जत्था पूरे नगर को गुंजायमान कर रहा था।

नगर के विभिन्न चौराहों पर प्रमुख संगठनों व समाजसेवियों की ओर से शोभायात्रा की आगवानी की गई। पूर्व मंत्री नारद राय ने पंज प्यारों को फूल माला पहनाकर गुरुग्रंथ पर माथा टेका। चेयरमैन अजय कुमार ने पूरी यात्रा में फूल की वर्षा करते रहे। इस मौके पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, विधायक सुरेंद्र सिंह, सागर सिंह राहुल, अम्बरीश ओझा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.