Move to Jagran APP

Navratra 2022 : बलिया में देवी दुर्गा की विदाई आज, 52 स्थानों पर हो रहा मूूर्ति विसर्जन

नवरात्र में देवी दुर्गा की विदाई आज सुबह से ही जिले भर में हो रही है। इसके लिए जिले के 52 अलग अलग स्थानों पर विसर्जन किया जा रहा है। सुरक्षा के लिए भी भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

By Sangram SinghEdited By: Abhishek sharmaPublished: Wed, 05 Oct 2022 09:04 AM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:04 AM (IST)
Navratra 2022 : बलिया में देवी दुर्गा की विदाई आज, 52 स्थानों पर हो रहा मूूर्ति विसर्जन
नवरात्र में दुर्गा मूर्तियों का विर्सजन किया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, बलिया। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद बुधवार को मां दुर्गा की विदाई हो रही है। जिले में स्थापित 636 प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 52 स्थानों पर विसर्जन किया जाएगा। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बार 16 प्रतिमाएं स्थायी रूप से स्थापित की गईं थीं। शहर में जमुआ नवीन परती व ओझवलिया पोखरा में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है।

loksabha election banner

दुबहर में जौहरी माता पोखरा भड़सर, ओझवलिया, गायघाट, पचरूखिया (गंगा का छाड़न), सुखपुरा गांव का पोखरा, सुरहाताल दक्षिणी, गड़वार के गांव का पोखरा, फेफना में सेमरा घाट, तीखा पुल, मटही पुल (टोंस नदी) में विसर्जन किया जाएगा। उधर, नरहीं में दो, चितबड़ागांव एक, बैरिया तीन, हल्दी दो, दोकटी एक, बांसडीहरोड तीन, सहतवार तीन, मनियर दो, सिकंदरपुर चार, पकड़ी दो, रसड़ा एक, नगरा एक, भीमपुरा आठ व उभांव में दो स्थानों पर विसर्जन शांति पूर्वक चल रहा है।

गड़वार व रसड़ा में सर्वाधिक प्रतिमाएं

शहर कोतवाली में 30, दुबहर 12, गड़वार 60, सुखपुरा 28, फेफना 28, नरहीं 18, चितबड़ागांव 23, बैरिया 43, हल्दी 28, दोकटी 17, रेवती 35, बांसडीह 37, बांसडीहरोड 18, सहतवार 24, मनियर 13, सिकंदरपुर 27, खेजुरी 14, पकड़ी 16, रसड़ा 58, नगरा 25, भीमपुरा 32 और उभांव में 52 प्रतिमाएं स्थापित होगी।

इस बार नहीं बजेंगे डीजे, सख्त होंगे नियम

इस बार मूर्तियों के विसर्जन के दौरान डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। अगर कहीं बजता हुआ मिला तो पुलिस कार्रवाई करेगी। सिर्फ दो स्पीकर की अनुमति रहेगी। इस बार नियम को कड़ाई से लागू करने के आदेश हुए हैं।

बोले अधिकारी : विसर्जन के लिए चयनित स्थानों पर अधिकारियों ने लगातार भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया है। हर जगह शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमाओं का विसर्जन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।  - सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी।

बोले एसपी : विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। विसर्जन स्थलों की सूची पहले ही फाइनल हो गई थी। इस संबंध में सभी थानों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।  - राजकरन नय्यर, पुलिस अधीक्षक।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.