छात्राओं को किया जागरूक
जासं सिकंदरपुर (बलिया) क्षेत्र के शांति सिंह पैरामेडिकल कालेज नवानगर पर एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं को बचाव हेतु जानकारी दी गई।
जासं, सिकंदरपुर (बलिया) : क्षेत्र के शांति सिंह पैरामेडिकल कालेज, नवानगर पर एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं को बचाव हेतु जानकारी दी गई। छात्राओं को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अन्नपूर्णा ने कहा कि जब तक हम आत्म सुरक्षा के लिए अपने को तैयार नहीं करेंगे, दूसरे की मदद कैसे कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं की बातों को जानने के लिए सभी विद्यालयों में शिकायती बॉक्स लगाने को कहा। बोलीं, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 1090 की सेवा भी ले सकती हैं। इसमें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। इस दौरान भुवाल सिंह, मणिभूषण सिंह, डॉ.माला सिंह, मनोज यादव, कालीचरण, अंकित पांडेय, अजीत शर्मा, कृष्णकांत वर्मा, दिलीप सिंह आदि मौजूद थे। संचालन वेद प्रकाश सिंह ने किया।