गंगा नदी प्रति घंटा एक सेमी बढ़ाव पर, दहशत
जासं मझौवां (बलिया) गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर शाम चार बजे 54.01 मीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा प्रति घंटा एक सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है।
जासं, मझौवां (बलिया) : गंगा के जलस्तर में बढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को केंद्रीय जल आयोग गायघाट केंद्र पर शाम चार बजे 54.01 मीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। गंगा प्रति घंटा एक सेमी की रफ्तार से बढ़ाव पर है। जलस्तर में पुन: बढ़ाव से कटान के मुहाने पर खड़े केहरपुर, सुघर छपरा, अवशेष चौबे छपरा, रामगढ़ के सोनार टोला, बनिया टोला के लोगों में दहशत व्याप्त है।
दूसरी तरफ दूबेछपरा, गोपालपुर, उदई छपरा रिग बांध के क्षतिग्रस्त स्पर पर बनाए जा रहे प्लेटफार्म के पूर्ण होने में कच्छप गति से प्रगति के कारण इन गांवों के लोग सुरक्षा को लेकर चितित हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष बाढ़ व कटान के समय गंगा के बैकरोल धारा के दबाव के कारण कटान का क्रम जारी है। रिग बांध व स्पर, मानकविहीन कार्य होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। ग्रामीणों ने बाढ़ विभाग के लोगों से कटानरोधी कार्यो में तेजी लाने की मांग की है, ताकि गांव पूर्ण रूप से सुरक्षित हो सके। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले जानमाल की सुरक्षा के लिए सुरक्षित ठौर की तलाश में जुट गए हैं।