बाढ़ राहत सामग्री वितरित न होने से रोष
बाढ़ राहत सामग्री वितरित न होने से रोष बाढ़ राहत सामग्री वितरित न होने से रोष
By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 04:47 PM (IST)
जासं, मझौवां (बलिया): सदर तहसील क्षेत्र के हल्दी व भरसौंता गांव में अभी तक बाढ़ राहत सामग्री वितरित न होने से ग्रामीणों में रोष है। हल्दी ग्राम पंचायत की जनसख्या 20 हजार के करीब है। यहां के लोग बाढ़ से चारों तरफ से घिर गए थे। इन गांवों की फसलें भी नष्ट हो गईं। भरसौता गांव की आबादी दो हजार के लगभग है लेकिन इस पंचायत के लोगों को राहत सामग्री आज तक नहीं मिल पाई। ग्राम प्रधान शिवजी यादव व रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि हम लोग शासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन मांग के अनुरूप वितरण सामग्री उपलब्ध न होने के कारण अभी तक हम लोग उठान नहीं करा सके। प्रधानों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें