विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छपरा में बलिया के आर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, छह घायल

By Milan guptaEdited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 06 May 2026 03:05 PM (IST)

छपरा में एक सड़क हादसे में बलिया की ऑर्केस्ट्रा टीम के चार सदस्यों की मौत हो गई और छह अन्य ...और पढ़ें

छपरा में बलिया की ऑर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, छह घायल।

छपरा में बलिया की ऑर्केस्ट्रा टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, छह घायल।

HighLights

  1. छपरा में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत।

  2. बलिया की ऑर्केस्ट्रा टीम के सदस्य थे मृतक।

  3. पिकअप पलटने के बाद ट्रक ने मारी टक्कर।

जागरण संवाददाता, बलिया। छपरा शहर से सटे डा. पीएन सिंह डिग्री कालेज के समीप बुधवार सुबह सड़क हादसे में आर्केस्ट्रा से जुड़ी दो महिलाकर्मियों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।

बलिया के नरही क्षेत्र के पलियाखास बड़का खेत गांव से अशोक मस्ताना की आर्केस्ट्रा टीम बिहार गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी बलिया लौट रहे थे। सुबह करीब 5:30 बजे उनकी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। गाड़ी के पलटते ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों में अवधेश ग्वाल (घायल प्रीति देवी का पति) व सोनी देवी निवासी हरदोई, राहुल कुमार निवासी बलिया, प्रीति देवी निवासी उन्नाव शामिल हैं। वहीं घायलों में दिलीप कुमार राम निवासी लक्ष्मणपुर, नरही, बलिया, शिवम यादव निवासी हरदोई, श्यामवीर व संगीता देवी निवासी जयतरा, पो. जगपुरा, जिला-एटा, मनोज कुमार निवासी उन्नाव व प्रीति देवी निवासी हरदोई शामिल हैं।