Move to Jagran APP

तेंदुए के हमले में दरोगा समेत चार घायल, मचा हड़कम्प

????? ???? ??????? ?? ??????? ???? ?? ?????? ??? (??????? ?? ????) ?? ????? ?? ?? ?? ??????? ?? ???? ?? ???? ?????? ???? ???? ???? ??? ?????? ???? ?? ??? ???? ??? ?? ?? ??? ??? ??? ????? ????? ?? ???? ??? ?? ???? ????? ?? ???? ?? ????? ??? ??? ????? ??? ?????? ????? ?? ??? ?? ?? ?????? ?? ????? ?? ?????? ?? ??? ????? ????? ????? ???? ???? ???? ??? ??? ???? ?? ???? ????? ?? ?????? ???? ?? ??? ?????? ???? ???????? ???? ????? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ?? ??? ?????? ?? ?????? ??? ???? ??? ???

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 11:18 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:18 PM (IST)
तेंदुए के हमले में दरोगा समेत चार घायल, मचा हड़कम्प
तेंदुए के हमले में दरोगा समेत चार घायल, मचा हड़कम्प

जागरण संवाददाता, बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के बैरकंटी गांव के दीयारे में (कोइरिया के डेरा) उस खलबली मच गई, जब मंगलवार को गांव के बाहर तेंदुआ देखा गया। गांव में तेंदुआ होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही हरकत में आई नरही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभी पुलिस टीम मोर्चा संभाल ही रही थी कि तेंदुआ पुलिस के जवानों पर झपट पड़ा। इसमें दरोगा पंकज सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए सीएचसी नरही पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की एक टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है।

loksabha election banner

रविवार की रात नरहीं के पास दियारे में सरपत में आग लग गई थी। आग विकराल होने पर उसमें रह रहे जंगली जानवरों ने आबादी की ओर रूख कर लिया। मंगलवार की शाम बैरकंटी निवासी राकेश राम गांव के पास स्थित बेर के बगीचे में बेर तोड़ने गया था। वहीं बैठा तेंदुआ अचानक राकेश पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। इस दौरान तेंदुआ ने विक्रांत व गोपाल पर भी हमला कर घायल कर दिया। बाद में पहुंची नरहीं पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठा तेंदुआ ने एसआइ पंकज सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी नरहीं भर्ती कराया गया है वहीं ग्रामीणों संग वन विभाग की टीम जानवर को घेर कर रखे हैं। इस बाबत डीएफओ श्रद्धा यादव ने बताया कि गांव में तेंदुआ मिलने की सूचना मिली है। उसे पकड़ने के लिए वहां तत्काल वन विभाग की एक टीम भेज दी गई है। जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.