कठौड़ा में श्रीकृष्ण कृपाधाम पर निर्माण कार्य का शिलान्यास आज
जागरण संवाददाता सिकंदरपुर (बलिया) सरयू नदी के तट पर श्रीकृष्ण कृपा धाम कठौड़ा के मं
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया) : सरयू नदी के तट पर श्रीकृष्ण कृपा धाम कठौड़ा के मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है। गुरुवार को डाक बंगला सिकंदरपुर में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को मंदिर के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगे। इस मंदिर के निर्माण से बलिया ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल के लोगों को लाभ मिलेगा। बैठक में चेयरमैन डॉ.रवींद्र वर्मा, गणेश सोनी, अजय सिंह, रंजीत राय आदि मौजूद थे। अध्यक्षता शोभन राजभर व संचालन मंजय राय ने किया।
कण-कण में व्याप्त हैं भगवान श्रीकृष्ण
प्रज्ञानंद जी महाराज ने बुधवार को क्षेत्र के कठौड़ा में श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर में आयोजित प्रवचन में श्रीकृष्ण भगवान की महिमा का बखान किया। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से यह संसार आज भी चल रहा है। कण-कण में आज भी भगवान व्याप्त हैं।
मन्दिर निर्माण प्रत्येक व्यक्ति का संकल्प : विधायक
जागरण संवाददाता, सिकंदरपुर (बलिया): क्षेत्रीय विधायक संजय यादव ने श्रीकृष्ण कृपा धाम मंदिर निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने के लिए लोगों से आग्रह किया है। कहा कि यह मंदिर बलिया जनपद ही नहीं बल्कि पूरे पूर्वांचल का विकास का खाका खींचेगा।