विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल‍िया के भोजपुरवा में पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, कई गांवों में अंदर ही अंदर कटान जारी

By Vns Milan K. Gupta Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 11 Sep 2026 02:13 PM (IST)

सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान से बलिया के बांसडीह तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में दहशत है। ...और पढ़ें

बलिया में सरयू नदी का कहर, भोजपुरवा में पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, कई गांवों में दहशत।

बलिया में सरयू नदी का कहर, भोजपुरवा में पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, कई गांवों में दहशत।

HighLights

  1. सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर से बांसडीह में दहशत का माहौल।

  2. भोजपुरवा में पूर्व प्रधान का पक्का मकान नदी में समाया।

  3. प्रशासन कटान प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहा है।

जागरण संवाददाता, बांसडीह (बलिया)। सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान से बांसडीह तहसील क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। भोजपुरवा गांव में नदी के भीतर से हो रही कटान की चपेट में आने से पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव का पक्का मकान देखते ही देखते नदी की तेज धार में समा गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और बढ़ गया है।

सुल्तानपुर पोखरा के आसपास नदी ऊपर से शांत दिखाई दे रही है, लेकिन अंदर ही अंदर मिट्टी का कटान जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि कटान पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई तो नदी का रुख प्रसिद्ध कोयलाबीर बाबा के स्थान और घनी आबादी की ओर हो सकता है। महाराजपुर समेत अन्य तटवर्ती क्षेत्रों में भी कटान और जलभराव से लोग परेशान हैं। आशियाने, फसल और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण चिंतित हैं।

बाढ़ कंट्रोल रूम के अनुसार डीएसपी हेड तुर्तीपार में सरयू का जलस्तर गुरुवार शाम 64.74 मीटर से बढ़कर शुक्रवार सुबह 64.80 मीटर हो गया। चांदपुर में जलस्तर 59.23 मीटर पर स्थिर रहा।एसडीएम डा. पुष्कर मिश्रा ने बताया कि बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों पर प्रशासन की नजर है। राजस्व विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों को नदी के किनारे नहीं जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई है।