पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव का मना जन्मदिन
बलिया : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन बुधवार को जिला
बलिया : समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम ¨सह यादव का जन्मदिन बुधवार को जिला कार्यालय पर मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह ने कहा कि मुलायम ¨सह यादव अपने मूल्यों सिद्धांतों पर चलने वाले नेता है तथा उनके कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है। गरीबों व वंचितों की आवाज सदन से सड़क तक उठाने वाले नेता मुलायम ¨सह यादव हैं और उसी प्रकार अखिलेश यादव भी है। पूर्व अध्यक्ष संग्राम ¨सह यादव, नगर विधान सभा क्षेत्र के नेता लक्ष्मण गुप्त ने भी विचार रखे। 22 नवंबर का दिन किसान, मजदूर, नौजवानों के रूप में मनाया गया। इस मौके पर सुशील कुमार पांडेय, कांह जी, रोहित कुमार चौबे, राकेश यादव, कमलेश ¨सह, गिरिजाशंकर यादव, चंदन यादव, धर्मेंद्र लोहिया, रेशू पठान, करन यादव आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यशपाल ¨सह व संचालन धनंजय ¨सह विसेन ने किया।