Move to Jagran APP

हरियाली को लेकर वन विभाग चौकस, 15 अगस्त को लगेंगे 10 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, बलिया: डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि जनपद की हरियाली के लिए वन विभाग पूरी

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Aug 2018 09:28 PM (IST)Updated: Thu, 02 Aug 2018 09:28 PM (IST)
हरियाली को लेकर वन विभाग चौकस, 15 अगस्त को लगेंगे 10 लाख पौधे
हरियाली को लेकर वन विभाग चौकस, 15 अगस्त को लगेंगे 10 लाख पौधे

जागरण संवाददाता, बलिया: डीएफओ श्रद्धा यादव ने कहा कि जनपद की हरियाली के लिए वन विभाग पूरी तरह से तत्पर है। इसको लेकर 15 अगस्त को दस लाख पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग द्वारा 6 लाख सात हजार 678 पौधे लगाए जाएंगे। अगर कोई भी व्यक्ति पौधारोपण लगाना चाहे तो उसकी सूचना आफिस में देकर पौधा ले सकता है। कहा कि हर पौधा जल का संरक्षण में सहायक होता है। बस इसे संरक्षण की जरुरत है। इसके लिए हम सभी को आगे आना होगा। पेड़ों को कटने से बचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। वे गुरुवार को दैनिक जागरण कार्यालय पर आयोजित प्रश्न प्रहर कार्यक्रम में पाठकों का जवाब दें रही थीं। प्रश्न: आवास विकास कालोनी में कुछ समय पहले कालोनीवासियों की तरफ से पौधारोपण हुआ था। इसमें कुछ पौधे सुख गए। क्या वन विभाग की तरफ से पौधे मिल जाएंगे।

loksabha election banner

उत्तर: इस बार सरकार की तरफ से 15 अगस्त को वृहद रूप से पौधारोपण करने का लक्ष्य है। ज्यादे पौधा नहीं मिल सकता है। आप क्षेत्र के वानिक अधिकारी से मिलकर कुछ पौधे ले सकते हैं।

प्रश्न: हमारा गांव मुख्यमंत्री योजना के तहत चयन हुआ है। क्या वन विभाग की तरफ से कोई योजना है।

उत्तर: इसके बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी बताएंगे।

प्रश्न: हिन्दू धर्म में पीपल को देव वृक्ष के रूप में पूजते हैं, बैरिया क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर पीपल का पौधारोपण करना है। क्या विभाग की तरफ से पौधा मिल जाएगा।

उत्तर: पीपल के पौधों की संख्या कम है पड़ोसी राज्य के जनपदों के नर्सरियों से पौधों की मांग की गई है। अभी कम संख्या में पीपल का पौधा नजदीकी नर्सरी से लेकर पौधारोपण करवा सकते है।

प्रश्न: दरवाजे के पास सरकारी पेड़ है जो जर्जर हो गया। इसको काटने के लिए विभाग में पत्र भी दिया लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी आदेश नहीं मिला।

उत्तर: आप आफिस में हमेशा आकर मिले। क्षेत्रीय अधिकारी मौके का निरीक्षण करने के बाद अगर पेड़ से खतरा होगा तो काटने का आदेश तुरंत मिल जाएगा।

प्रश्न: सड़क पर कई पेड़ गिरने के कगार पर है और कईयों की डाली नीचे हो गई है। यह दुर्घटना को आमंत्रण दे रहे हैं।

उत्तर: उस तरह के पेड़ों को चिह्नित किया जा रहा है। उनको छांटने का आदेश दिए गए है। बरसात बाद उस तरह के पेड़ों की छंटाई होगी।

प्रश्न: दलछपरा क्षेत्र में विभाग की तरफ से हर वर्ष पौधारोपण होता है। बाद में उसको ग्रामीण काट ले जाते है। विभाग में शिकायत करने के बाद भी कभी कार्रवाई नहीं होती।

उत्तर: अगर आगे से इस तरह का मामला हो तो सीयूजी नम्बर पर शिकायत करें, पेड़ों का काटने वाले पर कानूनी कार्रवाई होगी।

प्रश्न: क्या वन विभाग की नर्सरी में पौधा नि:शुल्क में मिलेगा।

उत्तर: वन विभाग की नर्सरी में पौधा नि:शुल्क नहीं मिलता है। अन्य नर्सरियों की अपेक्षा सस्ते रेट पर मिलता है।

प्रश्न: खेजूरी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई जोरों पर हो रही है, शिकायत करने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है।

उत्तर: आगे से इसकी शिकायत मेरे सीयूजी नम्बर पर दें, पेड़ काटने वालों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी।

प्रश्न: वन विभाग की नर्सरी में पौधों का रेट क्या है। शहर के आसपास विभाग की नर्सरी कहा है।

उत्तर: सभी नर्सरी केन्द्रों पर पौधों की रेट सूची लिखी होती है। शहर के नजदीक बंसतपुर, नरायणापाली, बासडीहरोड़ स्टेशन के पास नर्सरी है।

प्रश्न: शहर के टाउन कालेज चौराहे से एनसीसी चौराहे तक दर्जनों पेड़ों का काट दिए गए। इसके स्थान पर विभाग पौधारोपण कब करवाएगा।

उत्तर: आगामी 15 अगस्त को वृहद रूप से हर विभाग पौधारोपण करवाया जाएगा। इसी में पीडब्लूडी विभाग से पौधारोपण करने के लिए कहा जाएगा। इन्होंने पूछे सवाल

नितिन ¨सह हैप्पी आफिसर कालोनी, मनोज कुमार आवास विकास कालोनी, अमृत कुमार सिंहाचवर, रविन्द्र ¨सह बैरिया, उपेन्द्र ¨सह बेरुआरबारी, राना कुनाल ¨सह, भोली साहनी दलछपरा, चन्द्रभूषण तिवारी मनियर खड़सरा, नितेश पाण्डेय सिकन्दरपुर, गजेन्द्र ¨सह खेजुरी, बब्बन गिरि जमुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.