बलिया में निजी कार में हूटर बजाकर रौब झाड़ना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने थाने ले जाकर युवक और वाहन को छोड़ा
बलिया के नगरा में एक युवक को निजी कार में हूटर बजाते हुए पुलिस ने रोका। युवक की पुलिस से ...और पढ़ें
HighLights
बलिया में निजी कार में हूटर बजाते युवक पुलिस द्वारा पकड़ा गया।
पुलिस से बहस के बाद युवक को थाने ले जाया गया।
बाद में पुलिस ने युवक और उसकी कार को छोड़ दिया।
जागरण संवाददाता,नगरा (बलिया)। निजी वाहनों में मंगलवार की देर शाम हूटर लगाकर चलने और सड़क पर रौब दिखाने के मामलों को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार चर्चा में रहती है। इसी क्रम में तुर्कीदौलतपुर के युवक द्वारा वाहन जांच के दौरान निजी कार में हूटर बजाकर जा रहे एक युवक को पुलिस ने रोक लिया।
इस दौरान युवक की एसआई दिनेश यादव से तीखी बहस हो गयी व युवक से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर पुलिस युवक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक नशे में था और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान अनुप यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पुलिस वाहन जांच बुधवार की शाम कर रही थी। इसी दौरान निजी कार में हूटर बजाते हुए जा रहे युवक को पुलिस ने जांच के लिए रोक दिया।आरोप है कि वाहन रोके जाने के बाद युवक की एसआई दिनेश यादव से बहस होने लगी।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस व युवक के बीच तीखी बहस होने लगी। फिर पुलिस ने युवक को हूटर बजाती कार में ही बैठाकर अपने साथ थाने ले गई। किंतु देर रात युवक व वाहन को पुलिस ने छोड दिया। वायरल विडियो में युवक की दबंगई साफ देखी जा रही है।पुलिस असहाय नजर आ रही है।इस दौरान वहाँ पर काफी लोगो की भीड लग गयी।
इस घटना के बाद मामले को लेकर चर्चा होने लगी है। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।तथा देर रात युवक को छोडे जाने को लेकर चर्चाओ का दौर शुरू हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
इधर विशुनपुरा चट्टी पर भी निजी गाड़ी में हूटर बजाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर विशुनपुरा चट्टी पर चर्चित हो गया है।निजी वाहनों में अनधिकृत रूप से हूटर का इस्तेमाल करना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
ऐसे में पुलिस द्वारा वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।किंतु मंगलवार की देर शाम हुई घटना में पुलिस द्वारा युवक व वाहन को छोडना चर्चा का विषय बना हुआ है।
