गैस सिलेंडर में लगी आग, पांच लोग झुलसे
जागरण संवाददाता नगरा (बलिया) थाना क्षेत्र के चांदपुर में सोमवार की शाम खाना बनाते समय रिसा
जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया) : थाना क्षेत्र के चांदपुर में सोमवार की शाम खाना बनाते समय रिसाव के कारण गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसमें एक महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को पीएचसी नगरा पहुंचाया जहां से सभी को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
अमरावती पत्नी राजेश खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस चुल्हा जलाई सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूर कमरे में फैल गई। जिसमें अमरावती (35) झुलस गई। वहीं उसे बचाने के प्रयास में अमित कुमार (15) पुत्र राजेश, स्नेहा (8) पुत्री राजेश, डब्लू (27) पुत्र रामबिहारी, सोना (5) पुत्री डब्लू निवासी विसरुफ थाना भीमपुरा बुरी तरह झुलस गए। लोगों की चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। उधर जैसे ही लोगों को इस घटना की जानकारी मिली वे सकते में आ गए। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेने लगे।