पुण्यतिथि पर याद किए गए सेनानी बच्चा तिवारी
जागरण संवाददाता रेवती (बलिया) क्षेत्र के चौबेछपरा ग्रामवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चा तिवार
जागरण संवाददाता, रेवती (बलिया) : क्षेत्र के चौबेछपरा ग्रामवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बच्चा तिवारी की 20वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया गया। प्रधानाचार्य राजू सिंह ने कहा कि सेनानी स्व. तिवारी 1942 के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिए थे। फरारी के दौरान अंग्रेजों ने उनका घर जला दिया था। समाजसेवी विजय चौबे ने कहा कि वे ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व ग्राम सभा के लगातार 20 वर्षों तक प्रधान रहे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा में व्यतीत कर दिया। समारोह को मुन्ना पांडेय, सुग्रीव चौबे, डॉ. सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता प्रधान अशोक कुमार व संचालन पूर्व प्रधान विरेश कुमार तिवारी ने किया।