Move to Jagran APP

रबी की बुआई के समय भी गोलीबारी की आशंका

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर इस वर्ष भी रबी की बोआई के समय दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच असलहों के गरजनें की आशंका बढ़ गई हैं। जिससे उत्तर प्रदेश के किसान परेशान दिख रहे हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हल्दी से पूरब लालगंज के सामने तक गंगा उस पार तटवर्ती इलाके में पहले बलुई मिट्टी थी। इससे उसमें अच्छी फसलें नहीं हो पाती थी। जिसके कारण बिहार के किसान उन खेतों को बोने में तत्परता नहीं दिखाते थे। अलबत्ता मौका मिलता था तो चैत के महीने में रबी कटाई के समय असलहे के बल पर फसल जरूर लूट ले जाते थे। जिसे रोकने के लिए फसल कटाई के समय बलिया जिला प्रशासन गंगा उस पार के दियारे में पीएसी तैनात कर किसानों की फसल लूटने से बचाने का प्रयास करता था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 04:49 PM (IST)
रबी की बुआई के समय भी गोलीबारी की आशंका
रबी की बुआई के समय भी गोलीबारी की आशंका

जागरण संवाददाता, बैरिया (बलिया) : गंगा उस पार उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर इस वर्ष भी रबी की बोआई के समय दोनों प्रदेशों के किसानों के बीच गोलीबारी की आशंका बढ़ गई हैं। इससे उत्तर प्रदेश के किसान परेशान दिख रहे हैं। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि हल्दी से पूरब लालगंज के सामने तक गंगा उस पार तटवर्ती इलाके में पहले बलुई मिट्टी थी। इससे उसमें अच्छी फसलें नहीं हो पाती थी। इस कारण बिहार के किसान उन खेतों को बोने में तत्परता नहीं दिखाते थे। अलबत्ता मौका मिलता था तो चैत के महीने में रबी की फसल कटाई के समय असलहे के बल पर जरूर लूट ले जाते थे। बलिया जिला प्रशासन गंगा उस पार के दियारे में पीएसी तैनात कर किसानों की फसल लूटने से बचाने का प्रयास करता था। इस बार की गंगा की बाढ़ में उस पार मझौवां, पचरुखिया, नारायणपुर, शाहपुर, दुर्जनपुर सहित दर्जन भर गांवों के किसानों के खेत में काली मिट्टी पड़ गई है, जो काफी उपजाऊ होती है। इसलिए इस वर्ष रबी की बुआई में बिहार के किसान दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आशंका है कि जबरन बिहार के किसान असलहे के बल पर गंगा उस पार के खेतों में बोआई कराएंगे। अब तक का यही नियम रहा है कि जो फसल बोएगा, वही काटेगा। इसलिए इस बार बिहारी किसान गंगा पार के खेतों पर अपना कब्जा दिखाना चाह रहे हैं।

prime article banner

--बाढ़ से डूबे खेतों में होती है अच्छी पैदावार

गंगा उस पार बाढ़ के पानी से डूबे खेतों में बिना ¨सचाई, बिना उर्वरक व बिना कीटनाशक के तटवर्ती इलाके में गेहूं, मसूर, चना, सरसो आदि फसलों की अच्छी उपज होती है। केवल बाढ़ से निकले जमीन में बीज बो दिया जाता है। इन खेतों में ¨सचाई-गुड़ाई की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में उजपाऊ काली मिट्टी देखकर बिहार किसान जबरन यूपी के किसानों का खेत की बोआई कर सकते हैं। क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने प्रशासन का ध्यान इस ओर अपेक्षित किया है। इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार यादव ने बताया कि किसी भी हालत में खेतों की बोआई बिहारी किसानों को नहीं करने दी जाएगी। इसके लिए जरूरी उपाय किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.