Move to Jagran APP

पिता-पुत्र ने पांच साल में कुछ नहीं किया : शाही

जागरण संवाददाता, बलिया : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी पर निशाना सा

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Apr 2018 10:07 PM (IST)Updated: Mon, 23 Apr 2018 10:07 PM (IST)
पिता-पुत्र ने पांच साल में कुछ नहीं किया : शाही
पिता-पुत्र ने पांच साल में कुछ नहीं किया : शाही

जागरण संवाददाता, बलिया : प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो काम पिता-पुत्र पांच साल में नहीं कर पाए वह भाजपा ने एक साल में कर दिखाया। सपा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। मंत्री सोमवार की सुबह डाक बंगले पर प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को धान, गेहूं का पैसा तीन दिन के भीतर दिया जा रहा है। ऐसा किसी सरकार ने नहीं किया। यह पहली बार हो रहा है। पिछली सरकारों ने किसानों का पैसा हजम कर लिया। उन्होंने बताया कि दो मई को प्रदेश के 827 विकास खंडों में दो मई को किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी 69 कृषि विज्ञान केंद्रों सहित विकास खंड मुख्यालय पर भी कार्यशालाएं होंगी। साथ ही प्रत्येक विकास खंड के सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिनमें एक महिला और एक अनुसूचित जाति के किसान को शामिल किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्राम समाज अभियान के तहत विविध कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने पिछली सरकारों पर वार करते हुए कहा कि 15 वर्षों में प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ। वहीं भाजपा की सरकार में एक ही साल में बहुत कुछ बदल गया। किसानों के हित में कई कार्य किए गए। बिजली की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। आगे भी बदलाव जारी रहेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.