करम्मर गांव के किसानों का नहीं हो रहा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
करम्मर गांव चकबंदी में होने के चलते ऑनलाइन पोर्टल
By JagranEdited By: Published: Tue, 13 Apr 2021 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 13 Apr 2021 05:09 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बेरुआरबारी (बलिया) : करम्मर गांव चकबंदी में होने के चलते ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुलने से किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। किसानों ने बताया कि पोर्टल पर गांव का नाम नहीं आ रहा है। जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य को शिकायत की गई है। एक अप्रैल से पोर्टल खुलने की बात कही जा रही थी लेकिन 13 अप्रैल तक पोर्टल नहीं खुला। क्षेत्र के किसान अजय कुमार सिंह, कमलकिशोर सिंह, विजय बहादुर सिंह, जय प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, खड़क बहादुर सिंह, हृदयानंद सिंह, सुधाकर शुक्ल, वीरेंद्र आदि ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि अगर तीन दिन के अंदर करम्मर गांव का पोर्टल नहीं खुला तो हम सब धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें