विफल रहा गंवई पंचायत से समझौते का प्रयास
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना के चंदाडीह गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर भतीजों द्व
जासं, बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना के चंदाडीह गांव में संपत्ति के विवाद को लेकर भतीजों द्वारा चाचा अवधेश मिश्र (62) के चेहरे पर हथौड़े से हमला किए जाने के मामले में गंवई पंचायत से समझौते का प्रयास विफल हो गया। इससे दोनों पक्ष के बीच तनाव और बढ़ गया है। समझौते को लेकर सोमवार की सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी थी। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड घंटों वार्ता हुई। गांव के प्रधान केशव प्रसाद वर्मा ने भी दोनों पक्षों में सुलह की कोशिश की ¨कतु सभी का प्रयास विफल रहा। एक पक्ष पूर्व में तय किए गए रकम देने संबंधित पंचायत को मानने से सीधे इंकार कर दिया। इसके बाद तनाव और भी बढ़ गया। मामला पुन: पुलिस के यहां जाना तय है। बता दें कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे के आसपास वे देवरिया से एक मांगलिक कार्यक्रम से लौटते ही अवधेश मिश्र को विधवा भवह (छोटे भाई की पत्नी) एवं उनके बेटे विशाल व विवेक ने लाठी-डंडे व हथौड़े हमला कर जख्मी कर दिया था। बीचबचाव करने आई अवधेश की पुत्रवधू की भी पिटाई कर दी थी। मामले में घायल अवधेश ने पहले तो पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई ¨कतु घटना के महज 24 घंटे के अंदर में ही रिश्तेदारों के दबाव में पंचायत के तहत मामले के निस्तारण को राजी हो गए थे।