Move to Jagran APP

- व्यायाम व दिनचर्या में बदलाव से मिलेगी घुटनों के दर्द से मुक्ति

उम्र बढ़ने के साथ घुटने व जोड़ों में दर्द की समस्या आम बात है। शरीर का वजन अधिक होने के कारण घुटना घीस जाता है। इससे राहत के लिए दिनचर्या में बदलाव व व्यायाम करने से राहत मिल सकती है। यह बातें ट्रामा के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मनोज शुक्ला ने कही। वह दैनिक जागरण के हेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जबाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जोड़ों व घुटने में दर्द होने पर गर्म पानी से सेकाई करें नियमित व्यायाम व उठने बैठने में परहेज करे और बजन घटाए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 06:07 PM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:07 PM (IST)
- व्यायाम व दिनचर्या में बदलाव से मिलेगी घुटनों के दर्द से मुक्ति
- व्यायाम व दिनचर्या में बदलाव से मिलेगी घुटनों के दर्द से मुक्ति

जागरण संवाददाता, बलिया : उम्र बढ़ने के साथ घुटने व जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। शरीर का वजन अधिक होने के कारण घुटना घिस जाता है। इससे राहत के लिए दिनचर्या में बदलाव व व्यायाम करने से राहत मिल सकती है। यह बात बलिया ट्रामा सेंटर के हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मनोज शुक्ल ने कही। वह दैनिक जागरण के हैेलो डाक्टर कार्यक्रम में पाठकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

loksabha election banner

डॉ.शुक्ल ने कहा कि जोड़ों व घुटने में दर्द होने पर गर्म पानी से सेकाई करें, नियमित व्यायाम व उठने बैठने में परहेज करे और वजन घटाएं। ज्यादा परेशानी होने पर हड्डी रोग विशेषज्ञ की सलाह पर ही दवा का सेवन करें। ऐसी समस्या युवाओं में हो तो वह चिता का विषय है।

प्रस्तुत है सवाल-जवाब के मुख्य अंश-:

प्रश्न : शरीर के हर जोड़ों में दर्द रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी घुटने में रहती है।

उत्तर : उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में दर्द आम बात है। दिनचर्या में बदलाव लाकर व व्यायाम करने से इससे राहत मिल सकती है। दर्द की दवाओं से परहेज करें, ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें।

प्रश्न : कुछ वर्ष पूर्व घुटने में चोट लगी थी, इस समय सुजन के साथ दर्द रहता है।

उत्तर : गर्म पानी से सेकाई करने से राहत मिलेगी, इस दिशा में किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से भी सलाह लें।

प्रश्न : हमें गैस की समस्या है, पेट साफ नहीं रहता है। इस कारण मानसिक परेशानी रहती है।

उत्तर : परेशान न हों, दिनचर्या में बदलाव लाने के बाद इससे राहत मिल सकती है।

प्रश्न : एक सप्ताह से गर्दन नीचे करने पर दर्द रहता है।

उत्तर : गर्म पानी से सेकाई करें, एक सप्ताह में अगर आराम मिल रहा है तो ठीक, नही तो इसे तत्काल नजदीकी विशेषज्ञ से चेक कराएं।

प्रश्न : चार वर्ष पूर्व पैर फैक्चर होने पर आप के द्वारा राड डाला गया था, पैर सही हो गया है, राड को निकलवाना है।

उत्तर : इतने दूर से सिर्फ राड निकलवाने के लिए आने की जरूरत नहीं है। अपने नजदीकी किसी हड्डी रोग विशेषज्ञ से निकलवा लें।

प्रश्न : पांच वर्ष पूर्व छत से गिरने के कारण स्पाइन की समस्या हो गई है। बीएचयू में उपचार करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। क्या इसका उपचार आपके पास है।

उत्तर : स्पाइन को तत्काल ठीक किया जा सकता है। लेट होने पर संभावना कम होती है, लेकिन हार नहीं माननी चाहिए।

प्रश्न : पिछले 35 वर्षो से दोनों हाथ पोलियों का शिकार है, क्या यह ठीक हो सकता है।

उत्तर : फिजियोथिरेपी में इसका उपचार संभव है।

प्रश्न : कमर में हमेशा दर्द बना रहता है, कभी-कभी तो यह दर्द असहनीय हो जाता है।

उत्तर : कुर्सी पर सीधा बैठे, झुक कर बैठने पर कमर पर बहुत ज्यादा लोड़ पड़ता है। नियमित व्यायाम करें, ज्यादा परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लें।

प्रश्न : मेरी उम्र 55 वर्ष है, घुटनों में दर्द रहता है। ज्यादा देर तक पैर लटकाकर बैठने से सूजन हो जाती है।

उत्तर : व्यायाम नियमित रूप से करें, गर्म पानी से सेकाई करें, गर्म पट्टी बांध कर रखे। ज्यादा परेशानी पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें।

इन्होंने पूछे प्रश्न

संजीव गुप्त भीमपुरा नम्बर दो, हरीकेश यादव फतेहपुर, सुहेल अहमद चिलकहर, आलोक कुमार परिखरा, मनोज कुमार निरूपुर, मुन्ना स्वर्णकार लालगंज बैरिया, परमवीर सत्यम बेगलौर, संतोष सिंह घोड़हरा, मनोज वर्मा देवरियाकला, श्रीकांत तिवारी सहतवार, श्वेता सिंह हल्दी, हैप्पी सिंह आनन्दनगर, नितेश कुमार तिखमपुर, विमलेश वर्मा चौक, आलोक कुमार परिखरा, ज्योति आवास विकास कॉलोनी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.