Move to Jagran APP

नई शिक्षा नीति में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

जागरण संवाददाता रसड़ा (बलिया) जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित महिला अध्ययन केंद्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Aug 2021 07:20 PM (IST)Updated: Sat, 07 Aug 2021 07:20 PM (IST)
नई शिक्षा नीति में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
नई शिक्षा नीति में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

जागरण संवाददाता, रसड़ा (बलिया) : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संचालित महिला अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुस्तफाबाद स्थित भगवान आशुतोष सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र प्रभारी डा. आलिया खातून ने कहा कि शिक्षा के जरिए समाज में व्याप्त कुरीतियां समाप्त हो सकती हैं। ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे आना चाहिए। नई शिक्षा नीति में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. अपराजिता उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं के शोषण और सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए शिक्षा के साथ समाज के विचारों में परिवर्तन आवश्यक है। बालिकाओं को गृह कौशल के साथ आत्मनिर्भर एवं स्वनिर्णय लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। ग्राम प्रधान मोती चंद सिंह, पुष्पा देवी, मीना देवी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन अमृता गुप्ता ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.