लड़ते भैंसे देख बिदक गई हथिनी
जासं, नगरा (बलिया) : दो लड़ते भैंसे देखकर सोमवार को एक हथिनी ऐसी बिदकी कि महावत से लगायत पुलिस को दो घंटे पसीना छूट गया। पूरे क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी भी हथिनी के पीछे दौड़ते रहे। आगे-आगे हथिनी दौड़ रही थी पीछे-पीछे पुलिस व महावत भाग रहे थे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हथिनी के मालिक व महावत के प्रयास से नगरा स्थित एक आहाते में उस पर काबू पाया गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि इस दौरान हथिनी ने कोई नुकसान नहीं किया। देवढि़या गांव में महावत पीपल के पेड़ के नीचे हथिनी को खड़ा कर ऊपर चढ़ कर चारा काट रहा था। इसी बीच दो भैंसे लड़ते-लड़ते हथिनी के समीप पहुंच गए। यह देख हथिनी बिदक कर बदहवास होकर दौड़ने लगी। वह कई गांवों से होकर गुजरी जहां कुछ देर तक भगदड़ की स्थिति बन जाती थी। देखते ही देखते क्षेत्र में यह खबर फैल गई कि एक हथिनी पागल हो गई है। इससे लोगों में भय व्याप्त हो गया।