तीन दिनों में बलिया के सत्तू की आठ क्विंटल बिक्री, दिवाली गिफ्टिंग के मिले आर्डर
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बलिया के ओडीओपी चना सत्तू और सत्तू से बने उत्पादों को शानदार प्रतिक्रिया मिली है। ...और पढ़ें

यूपी ट्रेड शो में बलिया के सत्तू की धूम, दिवाली गिफ्टिंग के लिए मिले बंपर ऑर्डर।
HighLights
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बलिया के सत्तू को अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
तीन दिनों में आठ क्विंटल चना सत्तू और 300 किलो लड्डू बिके।
सत्तू के लड्डू दिवाली गिफ्टिंग के लिए विशेष रूप से पसंद किए जा रहे।
जागरण संवाददाता, बलिया। इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में बलिया के ओडीओपी चना सत्तू और सत्तू से तैयार उत्पादों को खरीदारों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रदर्शनी में 25, 26 और 27 सितंबर को तीन दिनों के दौरान करीब आठ क्विंटल चना सत्तू और 300 किलोग्राम सत्तू के लड्डू की बिक्री हुई। सत्तू के लड्डू दिवाली के अवसर पर गिफ्टिंग के लिए लोगों को खास तौर पर पसंद आ रहे हैं। कई खरीदारों ने इसके लिए आर्डर भी दिए हैं।
निधि उद्योग के संचालक सौरभ अग्रवाल ने बताया कि ट्रेड शो में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे व्यापारियों और उपभोक्ताओं ने बलिया के सत्तू के स्वाद, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वरूप की सराहना की। तीन दिनों में मिली प्रतिक्रिया से सत्तू और उससे तैयार उत्पादों के लिए देशभर में बाजार की संभावनाएं बढ़ी हैं। दिवाली गिफ्टिंग की मांग को देखते हुए सत्तू के लड्डू की आकर्षक पैकिंग और ऑनलाइन बिक्री की तैयारी की जा रही है।
उन्होंने बताया कि चना सत्तू पहले से फ्लिपकार्ट, अमेजन और ब्लिंकिट जैसे आनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। सत्तू के लड्डू को भी जल्द ऑनलाइन बाजार से जोड़ने की तैयारी है। ट्रेड शो में व्यापारियों और संभावित खरीदारों से हुई बातचीत के बाद उत्पादों के निर्यात की संभावनाएं भी सामने आई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बढ़ाने के लिए संभावित व्यापारिक साझेदारों से बातचीत की जा रही है।
