अवधूतेश्वर महादेव मंदिर को विकसित करने का होगा प्रयास : रविशंकर
सदस्य विधान परिषद् रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने गांव इब्राहिमपट्टी में अपने सहयोगीयों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखर जी के द्वारा निर्मित अवधूतेश्वर महादेव मंदिर का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बलिया के पर्यटन के ²ष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर अवधूतेश्वर महादेव मंदिर इब्राहीमपट्टी को पहचान दिलाने का जो सपना बाबा ने देखा था उसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मस्थान इब्राहिमपट्टी अब तीर्थ स्थल में तब्दील हो रहा है।
जागरण संवादाता, बलिया : सदस्य विधान परिषद् रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने गांव इब्राहिमपट्टी में अपने सहयोगीयों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चन्द्रशेखरजी द्वारा निर्मित अवधूतेश्वर महादेव मंदिर का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बलिया के पर्यटन के ²ष्टिकोण से राष्ट्रीय स्तर पर अवधूतेश्वर महादेव मंदिर इब्राहीमपट्टी को पहचान दिलाने का जो सपना बाबा ने देखा था, उसके लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जन्मस्थान इब्राहिमपट्टी अब तीर्थ स्थल में तब्दील हो रहा है। अवधूतेश्वर महादेव मंदिर का दर्शन करने कई जिलों से श्रद्धालु आ रहे हैं।
एमएलसी रविशंकर ने बताया कि मंदिर का निर्माण दक्षिण भारतीय शैली में करवाया गया है। आकर्षक गेट और जलाशय अत्यधिक मनोरम लगते हैं। यहां रोजाना काफी तादाद में श्रद्धालु दर्शन, पूजन व अर्चना करने आते हैं। प्रयास किया जाएगा कि इस मंदिर परिसर को न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिले बल्कि बलिया को एक अलग पहचान भी मिले। यह स्थल इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि दूर-दूर से लोग परम श्रद्धेय चंद्रशेखर की जन्म भूमि को नमन करने पहुंचते हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से मनोज सिंह, पिकू सिंह, अमित सिंह, विनोद सिंह, विवेक सिंह, बिन्नू सिंह, सचिन सिंह, सुरेन्द्र कन्नौजिया, करण सरावगी, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।