राशनकार्ड वितरण के दौरान मारपीट, भाजपा नेता समेत दो घायल
जागरण संवाददाता सुखपुरा (बलिया) क्षेत्र के करनई में राशनकार्ड लेने गए लोगों एवं ग्राम प्रधा
जागरण संवाददाता, सुखपुरा (बलिया) : क्षेत्र के करनई में राशनकार्ड लेने गए लोगों एवं ग्राम प्रधान के लोगों के बीच बुधवार की सुबह विवाद हो गया। इसमें भाजपा नेता समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। तहरीर में पीड़ितों ने कहा है कि हम लोग राशनकार्ड को लेकर लोग काफी परेशान थे। शिकायत पर उच्चाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी हनुमानगंज व पंचायत सचिव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी कि उन लोगों की देख-रेख में राशन कार्ड का वितरण किया जाएगा। इन दोनों अधिकारियों ने अपना पल्ला छुड़ाते हुए ग्राम प्रधान के जिम्मे राशनकार्ड सौंप दिया। जहां निर्धारित दर से काफी अधिक रुपये लेकर राशन कार्ड दिया जा रहा था। भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मण्डल उपाध्यक्ष अशोक राजभर व आदित्य राजभर ने जब इसका विरोध किया तो वहां प्रधान के लोग इन लोगों से उलझ गए और मारपीट करने लगे। इसमें इन लोगों को चोटें आई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप